शराब के नशे में धुत युवक ने अपने भाई को पीट कर किया घायल, पुलिस ने सीएचसी में कराया गया भर्ती, घायल बोला लोहे की छेनी से किया हमला।
हमीरपुर जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगांव शराब के नशे में धुत एक दबंग व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते अपने ही भाई के साथ गाली गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगांव के निवासी मानिकचंद्र पुत्र मातादीन ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब 11:00 बजे मामूली विवाद के चलते शराब के नशे में धुत उसके भाई ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा लोहे की छेनी से उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। बताया कि घटना के बाद उसे गंभीर अवस्था में राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने बताया कि घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
