गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले की ग्रामीण राजनीति में हमेशा अपनी पहचान बनाने वाले और दीन दुखियों की सेवा में 24 घंटे अपने जीवन काल में देकर समाज सेवा में अग्रणी स्थान रखने वाले पूंछ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रहे और प्रधान पूंछ भी रहे पंडित सतीश चंद्र भारद्वाज का 21 अगस्त 2025 को अकस्मात हृदय गति रुकने से उनका परलोक गमन होने से क्षेत्र में जगह-जगह शोक सभाएं हुई व श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस संबंध में बामौर विकासखण्ड में ग्राम विकास अधिकारी विनीत विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में श्री भारद्वाज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से सुनील कुमार तिवारी,महेंद्र चौधरी,शिव प्रताप पटेल,महीपत सिंह, ओमप्रकाश निरंजन,नितिन कुमार,देवेंद्र कुमार,राजकुमार, एपीओ मनरेगा बामौर दीपक कुमार वहीं गुरसरांय में ग्राम विकास अधिकारी अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में रघुनंदन,तेज सिंह निरंजन, रजत अग्रवाल,रामप्रकाश निरंजन,प्रदीप सोनी,श्लोक सिंह, दरयाव सिंह,अंकित पटेल, एडीओं समाज कल्याण अनुज कुमार पाठक वहीं दूसरी ओर पत्रकारों की एक शोक सभा कुंवर राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रमुख रूप से अशोक सेन,अखिलेश तिवारी,सुनील सिंह चौहान, गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया, सुनील जैन डीकू, संदीप श्रीवास्तव,फूल सिंह परिहार, आशुतोष गोस्वामी,सोम मिश्रा, कौशल किशोर,शौकीन खान, सार्थक नायक,दीपक जैन नुनार,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,कुलदीप यादव मोनू, संजू परिहार सहित बड़ी संख्या में मीडिया के लोग मौजूद थे। बताते चलें पंडित सतीश चंद्र भारद्वाज,ग्राम विकास अधिकारी गुरसरांय अतुल कुमार भारद्वाज के चाचा थे और वह झांसी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हमेशा राजनीति से लेकर समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं इसको लेकर खैर इंटर कॉलेज के अध्यक्ष और पूर्व चैयरमेन देवेश पालीवाल की अध्यक्षता में भी एक बैठक हुई इस शोकसभा में प्रमुख रूप से श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद चौरसिया, खैर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी,जिला पंचायत प्रतिनिधि व शिक्षक जितेंद्र पटेल,पंडित रामनारायण पस्तोर, डॉ अशोक मिश्रा, आत्माराम फौजी सहित बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोग मोजूद थे।
