संवाददाता – नीलेश एन.के.डी मोठ
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा मोंठ की ओर से नगर पंचायत कार्यालय मोंठ में 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
संस्थान की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी डॉक्टर दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति पर यह कार्यक्रम विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 22 अगस्त से 25 अगस्त तक पूरे भारत के ब्रह्माकुमारी केंद्रों पर रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है।
शिविर की जानकारी देते हुए शाखा की संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू बहन ने कहा कि –
“आपका रक्त जीवन का वरदान बन सकता है। यह न केवल किसी का जीवन बचा सकता है बल्कि आशा जगाने, अजनबियों को एकजुट करने और किसी को दूसरा मौका देने का कारण भी बन सकता है। रक्तदान महा पुण्य का कार्य है – दाता बनो, दिव्य बनो।”
