गुरसरांय(झाँसी)। श्रीराम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई तथा श्रीकृष्ण भगवान की सुंदर झांकी सजाई गई कार्यक्रम का आयोजन आत्माराम फौजी द्वारा किया। इस मौक़े पर श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट ने कहा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मामा कंस का वध कर अनाचार एवं अत्याचार का अंत किया हम सभी लोगों को इसकी सीख लेना चाहिए जो भी ग़लत कार्य करता है उसका इसी तरह अंत होता है इसलिए हम सभी को अच्छे कार्य करना चाहिए। इस मौक़े पर निरीक्षक प्रदीप कोठारी,प्रबंधक रामनारायण पसतोर,उपाध्यक्ष अवधेश सिंह फ़ौजी,साहब सिंह यादव,रामदीन पटेल,देवेंद्र पटेल, आत्माराम फौजी,अशोक मिश्रा, वसंत कुमार मोदी,जगराम सिंह, अभिलाष सिंह,सुरेश पटेल, जयप्रकाश वरसैया,सतोष महते, श्याम सिवहरे,अमर सिंह,चरण सिंह बाबूजी,जगदीश प्रसाद आर्या,पुष्पेंद्र पाराशर,दिनेश सिंह,प्रिंस,सुरेंद्र अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे सभी ने श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण भगवान की आरती की एवं पूजन अर्चन किया देर-रात तक भक्तों द्वारा भजनों का गायन किया गया अंत में सभी का आभार व्यक्त कार्यक्रम के आयोजक आत्माराम फौजी ने किया।वही दूसरी ओर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसरांय द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण जी की महा आरती कर आशीर्वाद लेकर की गयी। कार्यक्रम संयोजिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कविता बहनजी ने श्री जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुएं आध्यात्मिक रहस्य बताया कि श्रीकृष्ण माना सबको आकर्षित करने वाला। सर्व विकारों से मुक्त, सोलह कला संपूर्ण, संपूर्ण निर्विकारी। आने वाली स्वर्णिम दुनिया श्रीकृष्ण की सुखमय दुनिया होगी जिसे सतयुग कहा जाता हैं। एक ऐसी दुनिया जहाँ सुख, शांति, पवित्रता सब अपनी चरम पर होंगे l धरती सतोप्रधां होगी। संस्कार मिलन की रास ही सच्ची सच्ची रास है,रास माना राशि मिलाना। इस कार्यक्रम में श्री कृष्ण की सुंदर झांकी भी सजाई गई।जिसमें तृषा पटवा, हिमांशी ने भाग लिया। सभी भाई बहनों ने मिलकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में बीके कल्याणी दीदी, नीलम बहन अनुष्का बहन, रामा बहन तेज सिंह पटेल, शिव दयाल पटेल, भारत यादव, प्रमोद गुप्ता,धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रह्लाद परिहार, प्रदीप भाई, गोविंदास बिलैया अनेको की संख्या मे भाई,बहने मौजूद रहे। जबकि तालाब बांध मंदिर पर स्थित राम जानकी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व जन्म उत्सव के बाद धार्मिक भजन, सर्कीतन के साथ भव्य प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा,कन्हैया लाल कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, ग्यादीन कुशवाहा,राजू कुशवाहा,लक्ष्मी कुशवाहा,मोहन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे तथा साहू समाज द्वारा श्री राधाकृष्ण मंदिर तालाब पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष झांकियां सजाई गई और जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम देर-रात तक चलता रहा और अंत में भव्यता से प्रसाद वितरण किया गया साहू समाज के टहरौली,गरौठा क्षेत्र के अजीवन अध्यक्ष साधूराम साहू द्वारा विशाल भंडारा कराया गया और जवाबी कीर्तन पार्टी को सम्मानित किया गया। वही मुख्य बाजार गुरसरांय गोविंद जी मंदिर,नृसिंह मन्दिर,आबाजी मंदिर,श्री तालाब माता मंदिर, श्री भीमाशंकर मंदिर,श्री बड़े हनुमान जी मंदिर और सर्वेश्वर मंदिर गुरसरांय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्री खाटू श्याम के आकाशवाणी व दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए जिनको सुनकर श्रोता देर-रात तक भक्तिमय लीन दिखे। इसमें प्रमुख कलाकारों के रूप में पंडित नीरज पाठक,पप्पू पांचाल, नीरज पांचाल,गायक रमन सोनी आदि मौजूद थे। पूजन कार्तिक पाठक ने कराया।

गुरसरांय में श्री कृष्ण भगवान का जन्म हुआ जेल मुक्त
उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल और थाने में बने बंदी गृहों में हुआ उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का गुरसरांय थाना ऐसा रहा की 16 अगस्त की रात्रि श्री कृष्ण भगवान पर पुलिस की मेहरबानी ऐसी बर्षी की श्री कृष्ण भगवान को पूरी तरह जेल,केद और थाने से पूरी तरह मुक्त करते हुए गुरसरांय के बशिंदों ने मंदिरों, धार्मिक स्थलों और अपने घरों में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई।
