समथर (झांसी)- समथर थाना परिसर में आज थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्ष में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें थाना प्रभारी ने प्रांगण में उपस्थित सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और उन्हें जल्द समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिलाया। थाना अध्यक्ष के संज्ञान में कुल पांच प्रार्थना पत्र आये जिसमें से दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु जांच के लिए विभाग सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया।इस मौके पर पुलिस स्टाफ, लेखपाल कानूनगो,ग्राम प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी, एवं नगर व क्षेत्र के बहुत से लोग उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
