समथर (झांसी )- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस विभाग पद रिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कानून संबंधित नियम पालन का पूर्ण दायित्व निभाने के अन्तर्गत मोहर्रम पर्व पर पुलिस विभाग सम्बंधित दिये गये नियमों का पालन करने व पद की गरिमा को द्रष्टि गत रखते हुए।अपना पूर्ण दायित्व निभाने पर। आज समथर थाना परिसर में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने थाना में तैनात पुलिस कांस्टेबल महिलाओं को मोहर्रम पर्व पर पद का दायित्व निभाने व नगर व क्षेत्र में कानून सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं थाना प्रभारी ने उनकी मोहर्रम पर्व पर कानून के तहत पूर्ण जिम्मेदारी निभाने पर उनकी प्रशंसा की। और वहीं पुलिस कांस्टेबल महिला महिनों के लिए उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।इस मौके पर थाना योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष यादव एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
