झांसी के अवास विकास स्थित भाव्या कपूर मेकअप अकादमी एंड सैलून ने आज अपनी तीसरी वर्षगांठ का जश्न बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर खुद भाव्या कपूर, जो देश की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट और इस चेन की संस्थापक हैं, झांसी ब्रांच में मौजूद रहीं और टीम के साथ इस सफर को सेलिब्रेट किया।
भाव्या कपूर ने इस मौके पर घोषणा की कि तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ग्राहकों को प्रि-ब्राइडल और ब्राइडल बुकिंग पर 25% तक की विशेष छूट दी जा रही है। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा।
भाव्या कपूर बीते 15 वर्षों से इस मेकअप और ब्यूटी चेन को विस्तार दे रही हैं, और झांसी की यह ब्रांच तीन सालों में शहर की महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी है। यहाँ न सिर्फ प्रोफेशनल मेकअप और ब्यूटी सर्विसेज दी जाती हैं, बल्कि स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने वाली ट्रेनिंग भी दी जाती है।
इस मौके पर झांसी ब्रांच के फ्रेंचाइज़ी ओनर राजा त्रिवेदी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में ब्रांच की शानदार ग्रोथ और क्लाइंट्स से मिले भरोसे के लिए सभी ग्राहकों और टीम को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर टीम, ग्राहक और प्रशिक्षु छात्राओं ने मिलकर इस सफलता की खुशी साझा की और आगे की नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लिया।
