झांसी। योगी सरकार द्वारा बंद किए जा रहे 27000 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के निर्णय के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्कूल बचाओ अभियान के तहत आज आम आदमी पार्टी झांसी के कार्यकर्ता रक्सा के डोंगरी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां स्थानीय निवासियों, विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों से चर्चा कर उनसे विद्यालय के बंद होने से उन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों बताया कि डोंगरी प्राथमिक को पठारी प्राथमिक विद्यालय में विलय किया जा रहा है जिसकी दूरी 2 किलोमीटर है जहां का रास्ता फोर लेन हाइवे के अंडर पास से होकर जाता है जहां बस, ट्रैक्टर, बोलेतो, मोटर साइकिल आदि वाहनों का नियमित आना जाना लगा रहता है जिससे कभी भी बच्चे दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं इस के अलावा रास्ते में एक नहर भी पड़ती है जहां बच्चे खेल खेल में किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
मर्ज किए जा रहे विद्यालयों के विवरण की विभागीय सूची देखने पर पता चला कि उसमें दोनों विद्यालयों के बीच की दूरी 600 मीटर दर्शाई गई है जबकि स्थानीय निवासियों द्वारा दूरी 2 किलोमीटर बताई गई, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा द्वारा मोटरसाइकल के माइलोमीटर से दूरी नापने पर पता चला कि वास्तविक दूरी 2 किलोमीटर ही है।
विद्यालय बंद करने के निर्णय से पहले से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने कहा कि फर्जी आंकड़ों के आधार पर लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है।
मौके पर बरसते पानी में भी मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों, विद्यालय के छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने योगी सरकार के फैसले को गलत बताया और एक स्वर डोंगरी प्राथमिक विद्यालय को पूर्व की भांति चलाए रखने की सरकार से मांग की।
