गुरसरांय(झाँसी)। आज नगर के धनाई मुहल्ले में स्थित कारसदेव मन्दिर पर भव्य दरबार लगाया गया।कारसदेव मन्दिर के प्रमुख पुजारी प्रेमनारायण कुशवाहा ने बताया कि मन्दिर पर लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम और भजन कार्यक्रम यहां पर होते रहते है। कारसदेव मंदिर पर आए श्रद्धालुओं की मन मांगी मुराद पूरी होने पर मंदिर पर आए दिन श्रद्धालु भंडारा करवाते हैं।और प्रत्येक चौथ में प्राचीन परंपरा अनुसार यहाँ पर भव्य दरबार लगाया जाता है। जिसमें दूर-दूर से भगत के साथ साथ श्रद्धालु अपनी अपनी ढांक लेकर गोटिया गोटे गाते है। और भव्य दरबार पूरी रात्रि चलता रहता है।आस पास के क्षेत्रों व प्रदेश में बड़े स्तर पर दरबार लगाया जाता है जिससे लोग अपनी अपनी मनोकामना लेकर दरबार में पहुंचते हैं ऐसा माना जाता है कि इस दरबार से कोई खाली नहीं गया है। जो भी मनोकामना मांगी जाती है,वह जरूर पूरी होती हैं। आगे मंदिर के भगत जी प्रेमनारायण पुजारी ने बताया कि अब सावन महीने की दूसरी चौथ पर बड़े भव्य स्तर पर दरबार लगाया जाएगा। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवा कुशवाहा,जितेन्द्र,नामदेव गोटिया,धररू,प्रशान्त सिंह(नादी),जित्तू,छोटे ढकेले,संजीव गुप्ता,रामू महराज,अल्लू सोनी,छोटे सोनी,दयाराम,महेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
