कही न कही बड़े मिलावटखोरों से खाद्य औषधि विभाग की हैं मिलीभगत
गुरसरांय (झांसी)। त्यौहार आते ही मिलावटी खाद्यान्न विक्रेताओं की बल्ले बल्ले हो रही है इसके दुष्परिणाम स्वरूप आम जनता पर जहां ऊंचे दाम पर उपभोक्ता मिलावटी मिष्ठान से लेकर आदि खाद्यान्न खरीदने को मजबूर हैं क्योंकि इन सब के पीछे खाद्य एवं औषधि विभाग के खाद्य निरीक्षक की मिलीभगत के चलते जिसका परिणाम आम जनता की सेहत पर पढ़ रहा हैं यहां तक कि किड़नी के इन्फेक्शन से लेकर कई प्रकार की गंभीर बीमारियां आम उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी सैंपल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर जाते हैं और जब भी सैंपल के लिए जिले से कोई टीम गुरसरांय नगर व गरौठा,एरच आदि क्षेत्रों में आती हैं तो उनके आने के पहले फोन से मिलावटी खाद्यान्न विक्रेताओं को सूचना दे दी जाती हैं ताकि यह पूरी तरह सावधान हो जाते है इस समय मिठाइयों से लेकर पनीर,खोया में यहां जबरदस्त मिलावट हो रही हैं वहीं देसी घी भी गुरसरांय में कई दुकानदार मिलावटी खुद बना रहे हैं ऊंचे दाम उपभोक्ताओं से वसूल रहे हैं बात यही नहीं रूकती आटा,बेसन से लेकर खाद्यान्न तेल में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही हैं और कई बड़े स्पेलर मिलावटी तेल का कारोबार खाद्य एवं औषधि विभाग की मिलीभगत से धड़ल्ले से कर रहे। कस्बा व क्षेत्र के लोगों ने खाद्य एवं औषधि विभाग के आला अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है।
