झाँसी-रक्सा क्षेत्र के अमरपुर गांव के रहने वाले किसान बादाम यादव पुत्र नारायण ने बताया कि सुबह वह अपने खेत पर भैंसों को लेकर निकला था रास्ते में लालचंद सेन पुत्र नाथूराम द्वारा अवैध तरीके से सफेद तारों के जरिए अपने खेत पर बिजली के तार डाले हुए हैं तार नीचे होने की वजह और जगह-जगह कटे होने के साथ खेत पर जा रही भैंसे इन तारों की चपेट में आ गई और उन्हें करंट लग गया पास में ही गांव के रहने वाले शगुन यादव और हरिराम सेन खाती बाबा देव स्थल पर कथा करवा रहे थे जब उन्होंने भैंसों को तारों में लिपटे हुए देखा तो वह भी मौके पर आए और भैंसो को उठाने लगे इसी दौरान वह भी विद्युत करंट की चपेट में आ गए और दूर छटक कर जा गिरे पत्थरों से विद्युत तारों को काटा गया तब जाकर विद्युत आपूर्ति बंद हुई और तीन भैंसों को तो इन दोनों ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन दो पैसे तारों में अधिक समय तक लिपटे रहने की वजह से मौत हो गई दोनों दुधारू भैस थी और किस का लगभग तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ वहीं मौके पर पहुंची डायल 112 ने जांच कर थाने के लिए कार्रवाई करने को कहा ग्रामीणों ने बताया कि कई बार लालचंद से इस बारे में बात की गई थी लेकिन उसने लापरवाही की जिससे यह आज हादसा हआ
