गुरसरांय(झांसी)। प्रसार भारती (भारत का लोक सेवा प्रसारक) आकाशवाणी::छतरपुर(म०प्र०) के प्रसारण निष्पादक कार्यक्रम प्रमुख आकाशवाणी छतरपुर (म०प्र०) द्वारा बुंदेलखंड के जाने-माने इतिहासकार से लेकर साहित्य और संगीत विभिन्न विधाओं के जाने-माने ज्ञाता और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा को आकाशवाणी छतरपुर में बुंदेली लोक संगीत के निर्णायक मंडल में लोकसंगीत (गायन/वादन) के स्वर परीक्षण बोर्ड में तीन वर्ष की अवधि के लिए निर्णायक मंडल में नामित किया है। उक्त संबंध में अधिकृत पत्र भारत सरकार के रविंद्र कुमार प्रजापति प्रसारण निष्पादक कार्यक्रम प्रमुख आकाशवाणी छतरपुर मध्य प्रदेश द्वारा जारी किया गया है। जिसकी अधिकृत सूचना 8 जुलाई 2025 को राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा के निजी सचिव मिथलेश कुमार द्वारा दी गई है।
हरगोविंद कुशवाहा के नामित होने से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिलेगा मौका-चौरसिया
गुरसरांय में हरगोविंद कुशवाहा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को भारत सरकार के प्रसार भारती के द्वारा आकाशवाणी मध्य प्रदेश में गायकों व कलाकारों के चयन समिति में नामित होने पर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चन्द्र चौरसिया और संस्था के प्रबंधक पंडित रामनारायण पस्तोर के संचालन में विभिन्न संस्थाओं समाजसेवी संगठनों की बैठक में अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट सतीश चन्द्र चौरसिया ने कहा कि गौरव की बात है कि वास्तव में बुंदेलखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश के ऐतिहासकार गायनी के क्षेत्र से लेकर बुंदेली लोकगीतों,साहित्य,नृत्य आदि क्षेत्र के ज्ञाता को सदस्य नामित होने से बुंदेलखंड की युवा और पिछड़े क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलेगा। संचालन कर रहे पंडित रामनारायण पस्तोर ने कहा कि अब हर पात्र युवाओं से लेकर बच्चों को उनको निखरने के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस दौरान प्रमुख रुप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह फौजी,आत्माराम फौजी,साहब सिंह यादव,अभिलाष सिंह,चरण सिंह बाबू जी,रामदीन पटेल,जगराम,अमर सिंह,देवेंद्र पटेल,जयप्रकाश बरसैंया,वसंत मोदी,हरिशचन्द्र नायक,आयुष त्रिपाठी,कौशल किशोर,संजू परिहार,शौकीन खान,कुलदीप यादव,सार्थक नायक सहित विभिन्न संस्थाओं और संगठनों से लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्र के जागरूक नागरिक अंत में आभार व्यक्त वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने किया।
