समथर (झांसी)- विधालय छात्र की संदिग्ध मौत हो जाने पर परिजनों का बुरा हाल। बताया जाता समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 8 वीं का छात्र विगत दिन शनिवार को विधालय में क्रिकेट खेल रहा था। क्रिकेट खेलते खेलते अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा और वेहोश हो गया।जिसे तुरंत समथर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। गंभीर हालत होने मृत छात्र अरुण को झांसी रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर मौके पर जांच पड़ताल की। ग्राम बहादुर पुर निवासी मृत छात्र अरुण के पिता राजेश ने बताया कि मेरा पुत्र अरण स्कूल पड़ने गया था।कांपी भरजाने पर वह कुछ घंटों बाद विधालय से कांपी लेने के लिए मां से पैसा लेने आया। मां ने कांपी के लिए पैसा दिया वह कांपी खरीद कर विधालय गया। जहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।वह क्रिकेट खेलने गया। जहां खेलते हुए जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया और इलाज के दौरान हमारे पुत्र की मृत्यु हो गई। मृत छात्र के पिता का कहना है कि मेरे बच्चे की किस प्रकार मौत हुई। शासन से अनुरोध है कि इसकी पूर्ण जांच की जाय। वहीं विधालय के अध्यापकों पर आरोप है कि बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के के समय बच्चों से काम करवाया जाता है। सूचना पाते ही शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश पहुंचे और पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने कहा यदि कोई भी अध्यापक दोषी पाया जाता है।तो उसकी जांच होगी। और परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। वहीं थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि जांच चल रही है पोस्टमार्टम में जो जांच पाई जायेगी उसी के अनुरूप कार्यवाही होगी।जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जायेगी। मृत अरण की मां का और परिजनों बच्चे की मौत पर रो रो कर बहुत बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।
