हमीरपुर / जनपद में सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के लोधीपुरा गाँव में शराब के ठेके के पास स्थित दुकान के दुकानदार ने सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद के चलते 40 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ लाठी डंडों से मारपीट करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस के द्वारा सोमवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के लोधीपुरा गाँव का निवासी 40 वर्षीय बालकिशन जो कि खेत से अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में पड़ने वाले शराब के ठेके के पास स्थित चखना की दुकान पर रुक कर वह सामान खरीदने लगा। तभी सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद के चलते दुकानदार ने बालकिशन के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब बालकिशन को मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक बालकिशन अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। जो कि अपने हिस्से की 8 बीघा कृषि भूमि में खेती किसानी के अलावा पशुपालन आदि कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे पत्नी पत्नी विमलेश, मां उर्मिला के इलाहाबाद 7 वर्षीय इकलौते पुत्र राज सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मामले में जलालपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
