झाँसी-सिमरधा के उच्च प्राथमिक विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय में मर्जर करने की चल रही प्रक्रिया का ग्राम पंचायत,शिक्षा समिति एवं अविभावकों ने विरोध जताते हुए कहा कि मर्जर के खिलाफ धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन जो कुछ भी करना पड़ेगा हम करेंगे किसी भी कीमत पर उच्च प्राथमिक विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय में मर्जर नहीं होने देंगे प्रधान नरेंद्र राजपूत,प्रहलाद राजपूत ने कहा कि 2017 के पहले विद्यालय का 90 से ऊपर छत्रांकन रहता था पिछले 8 वर्षों से एकल अध्यापक होने से छात्रांकन में गिरावट आई फिर भी 50 से ऊपर का छात्रांकन है अध्यापकों की कमी से शिक्षा में आई गिरावट को ग्राम के पूर्व अध्यापकों के सहयोग से छात्रों के शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा। यह वैकल्पिक व्यवस्था अध्यापकों की नियुक्ति न होने तक चलाई जाएगी सहयोग करने वाले पूर्व अध्यापकों को पंचायत के द्वारा सम्मानित किया जाएगा एवं प्राथमिक विद्यालयों में लेट लतीफ आने वाले अध्यापकों को समय से आने छात्र छात्राओं को ठीक ढंग से पठन पाठन कराए जाने का निवेदन किया गया इसके बाद भी लापरवाह अध्यापकों की शिक्षा विभाग को शिकायत की जाएगी।बैठक में लल्ला राजपूत,वेदप्रकाश त्रिपाठी,जगदीश सहाय,शंकर राजपूत,अशोक राजपूत,तेजप्रताप चौबे,हरनाथ राजपूत,सुरेश लोधी,धर्मेंद्र तिवारी,शाहरुख खान, सूर्यप्रताप,नृपत राजपूत सहित तमाम जिम्मेदार ग्रामवासी बैठक में मौजूद रहे।
