झाँसी- बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की माँग को लेकर चल रहे जन आंदोलन को और अधिक संगठित एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला शुभ आशीर्वाद विवाह घर, ग्वालियर रोड, झाँसी में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में समिति की राष्ट्रीय टीम, क्षेत्रीय पदाधिकारी, झाँसी महानगर इकाई और झाँसी ग्रामीण इकाई के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यशाला में आगामी “राखी भेजो – राज्य माँगो” अभियान, जनजागरण यात्राओं, जिला स्तरीय कार्यशालाओं, और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिए गए।
“राखी भेजो – राज्य माँगो” अभियान के अंतर्गत जुलाई-अगस्त माह में पूरे बुन्देलखण्ड क्षेत्र के छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षा सूत्र (राखी) और भावनात्मक पत्र भेजकर पृथक बुन्देलखण्ड राज्य की माँग करेंगे।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने कहा हर जिले, हर गाँव तक आंदोलन की लौ जलानी है। यह राखी अभियान लोगों के दिलों तक पहुँचेगा और दिल्ली तक आवाज़ गूंजेगी।कार्यशाला में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि अब आंदोलन को जनता के बीच, गाँव-गाँव, पाँव-पाँव तक पहुँचाया जाएगा।
मुख्य रूप से ज्ञानेश्वर कुशवाहा, रोहित परिहार, अनिल झा, रहीस मोहम्मद, इस्माइल खान, कृष्ण बिहारी तिवारी, गोविंद दास, देवेंद्र राय, हेमंत परिहार, नीरज स्वामी, लखन कुशवाहा, पुनीत अग्रवाल, देवीदास कुशवाहा, संजय बाल्मीकि, आशीष दुबे, दिलीप रैकवार, अजय कुमार, संजय अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहेl
