गुरसरांय (झांसी)। समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।कार्यक्रम में नगर के विद्वानों साहित्यकारों,संगीतकारों एवं विभूतियों एवं मेधावी छात्र- छात्राओं तथा पत्रकारों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश सरकार में किये गए कार्यों को वर्तमान में सरकार द्वारा रोका गया।शिक्षा के क्षेत्र में सपा सरकार ने प्रतिभाओं को हमेशा आगे बढ़ाया है।किसानों एवं जनता के हित मे किये गए कार्यों को जनता भूल नहीं सकती।
यह भूमि साहित्यकारों एवं वीरों की रही है,जिसका सम्मान करना समाजवादी पार्टी का उद्देश्य रहा है।उन्होंने कहा कि वह सपा मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा समय आने पर विकास की गंगा बहा देंगे। इस मौके पर रमाशंकर मोदी,जनक सिंह गौर,डॉक्टर सुरेश घोष,हरीमोहन शर्मा,प्रेमनारायण यादव प्रेमू,सूरज माते,लखन गुप्ता,रविन्द्र स्वामी,संदीप कोठारी,दिव्वन यादव,दीपक यादव,बृजपाल सिंह उर्फ कल्लू गौर प्रधान प्रतिनिधि कुरैठा, सुधीर जायसवाल,मोती पाल,अरविंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
