झाँसी- मउरानीपुर ग्रामोदय स्कूल में सैनिक प्रवेश अकादमी स्कूल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायिक डॉ रश्मि आर्य पप्पू ने दीपप्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।ग्रामोदय स्कूल प्रबंधक अरुण गुप्ता ने विधायक का श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने स्कूल प्रबंधक एवं कर्नल को बधाई देते हुए कहा ऐसे एकडमी से बच्चों को कहा मानसिक शारीरिक विकास होता है तो वहीं सख्त आचरण और व्यवहार के कारण बच्चे अपने देश का नाम दुनिया में रोशन करेंगे।कर्नल राजीव तिवारी ने कहा कि जो भी बच्चे आगे चलकर भविष्य बनाना चाहते हैं एवं सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं वह बच्चे प्रवेश लेकर अपना भविष्य बना सकते हैं।अभी कक्षा 3 से 8 तक प्रवेश शुरू हो गए है।वहीं स्कूल प्रबंधक अरुण गुप्ता ने बताया कि 5 जुलाई से प्रवेश प्रारंभ हो जायेगे। बच्चों को अपना प्रवेश स्कूल आकर करवा सकते है साथ ही बच्चों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा उपलब्ध है और बताया कि नगर का पहला सैनिक स्कूल है इस मौके पर महेंद्र पाठक,सुधीर जैन,राधा अग्रवाल,दीपू मोदी,सोम बबेले, प्रिंसिपल सर सहित सैकड़ों लोग के साथ बच्चे मौजूद रहे
