झांसी – रेस्टोरेंट में पनीर खरीदने आये युवक की सीढ़ियां उतरते समय मौत हो गई। जैसे ही लौटने के लिए सीढ़ियां उतरने लगा, तो मुंह के बल गिर गया। सिर्फ 2 सेकेंड में ही उसकी जान चली गई। मामला सीपरी बाजार का है।मृतक की पहचान मसीहागंज के रहने वाले अफसर खान (30) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाता था। अफसर के भाई सादिक खान ने बताया 25 जून को भाई की 4 साल की बेटी रजिया ने पनीर की सब्जी खाने की इच्छा जताई।
इस पर अफसर रॉयल सिटी में बने रामजी रेस्टोरेंट पर पनीर खरीदने गया था। रेस्टोरेंट से पनीर लेकर जैसे ही वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था, तभी वहां रखी एक बोरी की वजह से उसका पैर फिसल गया। इससे वह मुंह के बल नीचे गिर पड़ा। जमीन पर गिरते ही उसकी मौत हो गई।मामला सीपरी बाजार का है।
Please follow and like us:
