समथर (झांसी)-समथर थाना परिसर में आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर आज तहसीलदार ज्ञानप्रकाश व थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना प्रांगण में दोनों धर्म समुदाय के लोग उपस्थित रहे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मोहर्रम पर्व में नगर में किन किन स्थानों पर ताजिया बनाए जाते हैं ,कितने ताजिया निकाले जाते हैं। पर्व के विषय मे चर्चा कर पूर्ण जानकारी ली। वहीं ग्राम साकिन लुहारी के मुस्लिम भाइयों से वार्तालाप कर जानकारी ली। सभी मुस्लिम भाइयों से वार्तालाप कर पूर्ण जायजा लेने के उपरांत तहसीलदार व थाना अध्यक्ष ने कहा कि त्योहार में कोई नई परम्परा प्रक्रिया न अपनाएं। पुरानी परम्परागत तरीके से जिस प्रकार त्योहार मनाते जा रहे उसी प्रकार से त्योहार मनाये। त्योहार पर सफाई व्यवस्था,विधुत एवं जल व्यवस्था उत्तम रहे। सभी लोग शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनायें। शासन द्वारा चलाए गए नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो शीघ्र ही स्थानीय पुलिस को सूचना दें। अराजक तत्व फेलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर सत्य कार्यवाही होगी। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रहे। सभी लोग शांति एवं प्रसन्नता पूर्वक त्योहार मनायें त्योहार हमें सुख और समृद्धि की सोगात देते हैं। इस मौके पर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुलिस स्टाफ कानूनगो अनूप खरे, नगर पालिका कर्मचारी, चोटीदार, ग्रामीण प्रधान, मस्जिदों के मौलवी साहब, मंदिरों के पुजारी व दोनों धर्म समुदाय नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
