गुरसरांय(झाँसी)। देश की सीमा पर बेहतरीन सेवाओं को देकर सेवानिवृत्त हुए दो फौजियों को अब समाज में दबे-कुचले लोगों को विकास जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए और दबे कुचले लोगों को न्याय मिल सके भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अवधेश प्रताप सिंह फौजी को बामौर और आत्माराम फौजी को गुरसरांय की जिम्मेदारी सौंपने पर श्रीराम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सिंह वाहिनी फिलिग स्टेशन के सभागार में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट ने की तथा संचालन समिति के मंत्री जयप्रकाश बरसैया ने किया।
जिसमें समिति के उपाध्यक्ष अवधेश सिंह फ़ौजी को बामौर मंडल उपाध्यक्ष एवं समिति के कोषाध्यक्ष आत्माराम फ़ौजी को गुरसरांय मंडल उपाध्यक्ष भाजपा मनोनीत होने पर श्री राम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर शाल उड़ाकर सम्मानित किया।इस मौक़े पर समिति के अध्यक्ष सतीश चौरसिया ने कहा कि श्रीराम सेवा समिति के दो पदाधिकारियों के मनोनीत होने पर सभी का एवं समिति का सौभाग्य है हम सभी मनोनीत करने वाली उच्च चयन समिति के प्रति आभार प्रकट करते है कि हमारे समिति के दो भाइयों को मनोनीत किया इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।कार्यक्रम में कुंवर रामकुमार सिंह,डॉक्टर अशोक कुमार मिश्रा,साहब सिंह यादव,प्रबंधक रामनारायण पस्तोर,जगराम सिंह अस्ता,धर्मेन्द्र सोनी बल्ले ने भी संबोधित किया।इस मौक़े पर देवेंद्र पटेल,डॉक्टर अशोक मिश्रा,इंजीनियर संतोंष महते,रामदीन पटेल,अमर सिंह,चरण सिंह बाबूजी,पुष्पेंद्र पाराशर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।अंत में सभी का आभार व्यक्त प्रबंधक राम नारायण पस्तोर ने व्यक्त किया।
