हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के नवीन गल्ला मंडी के पास दो दबंग व्यक्तियों ने एक दिव्यांग दुकानदार के साथ गाली गलौज करते हुए दुकान खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली है।
पीड़ित दुकानदार ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के नवीन गल्ला मंडी के पास रहने वाले बबलू पत्र दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह नवीन गल्ला मंडी के पास अपनी छोटी ही किराना की दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताया कि वहीं पर रहने वाले दो दबंग व्यक्ति उसे उसकी दुकान नहीं खोलने दे रहे हैं। बताया कि उक्त दबंग व्यक्ति उसके साथ गाली-गलौज कर उसे धमकियां देते हैं तथा दुकान खोलने की सूरत में उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। बताया कि उसने रात कोतवाली में घटना के लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
