गुरसरांय(झांसी)। किसानों के लिए मैसी फर्गुसन के 65 वर्ष पूरे हो जाने के उपलक्ष में झांसी जिले की सबसे दूरस्थ गरौठा तहसील और टहरौली तहसील के किसानों के लिए किसानों को बेहतरीन फसल उत्पादन के लिए कंपनी ने गुरसरांय में ही ट्रैक्टर से लेकर सभी सुविधाएं ट्रैक्टर कृषि संबंधी किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध हो सके के लिए गुरसरांय मऊरानीपुर रोड पर 18 जून को बुंदेला ट्रेडर्स एजेंसी का शुभारंभ कर दिया है। इसकी डीलरशिप गुरसरांय ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेन्द्र सिंह बुंदेला को सौंपी गई है। इस मौके पर कंपनी की ओर से आए एवीपी सेल्स पुष्कर वाली,नीरज नौटियाल,विकास राठी,रवि सैनी और कंपनी के डीलर जितेन्द्र सिंह बुंदेला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। व प्रथम किसान के रूप में गौरव सिंह पटेल को ट्रैक्टर व ट्रैक्टर की चाबी सौपकर किसान को कंपनी के 65 वर्ष पूरे हो जाने के उपलक्ष में शुभकामनाएं दी। आज बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और कृषि विशेषज्ञ मौके पर मौजूद थे अंत में आभार राघवेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला ने सभी किसानों और कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
