गुरसरांय(झांसी)। विद्युत विभाग उप खण्ड गुरसरांय के अधिकारियों और संविदा कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को विद्युत चेकिंग तो कहीं वसूली को लेकर और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने को लेकर गुरसरांय नगर में उत्पीड़न को लेकर एक मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक कस्बा गुरसरांय निवासी सीमा देवी पत्नी सूरज सिंह ने गुरसरांय थाना समेत जिले के पुलिस कप्तान को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की 4 जून 2025 को दिन के 12:00 बजे लगभग विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी व उनके साथ करीब 5-6 लोग मेरे घर आए और गलत तरीके से वार्तालाप करने लगे एवं विद्युत मीटर बदलने लगे मेरे द्वारा जब पुरानी मीटर व नई केबल की बात की तो नई केबल न देने को तैयार हुए बल्कि फर्जी मुकदमा लिखाने की धमकी देने लगे और उनके साथ अजय नाम का व्यक्ति व अन्य कर्मचारी विद्युत पोल पर चढ़ गए मैंने बिल जमा करने की बात कही कि मुझे कोई बिल नही दिया गया मैने फिर भी बिल देने को कहा और भुगतान संबंधी धनराशि देने को कहा ताकि भुगतान किया जा सके करीब तीन घंटे बाद एक युवक आया जो कथित रूप से विभागीय बता रहा था खंबे पर चढ़ गया तथा नए मीटर से पता नहीं क्या छेड़छाड़ की मुझे अंदेशा है कि कर्मचारियों द्वारा योजना बंद तरीके से मुझे फसाने हेतु किसी प्रकार का षड्यंत्र रचा जा रहा है इसी प्रकार फाजिल तनय नबाब ठेकेदार का कर्मचारी बनकर मुझे व मेरे बेटे को तंग किया तथा फोर्स बुलाकर मुझे वह मेरे परिवार के सदस्य मेरे बीमार पति को उत्पीड़न किया जिससे उनका मानसिक रूप से उत्पीड़न हुआ है और मेरे पति को खींचकर गाड़ी में डाल ले जाने का प्रयास किया तब तक आसपास के तमाम लोग इकट्ठे हो गए और मामले को सुलझाया। इसको लेकर पीड़ित उपभोक्ता महिला सीमा देवी पत्नी सूरज सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध की जा रही गलत अनैतिक बेवजह कि उत्पीड़न संबंधी कार्यवाही को लेकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। बताया गया है कि पीड़ित ने इस संबंध में जिला स्तर पर भी पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।
