मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी मंडल में 5 जून तक “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है। इस अभियान के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन सहित ग्वालियर, मुरैना, डबरा, दतिया, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट एवं उरई स्टेशनों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न स्टेशनो पर बने कार्यालय में रेलवे कॉलोनी के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगों का इस्तेमाल करते हुए कलात्मक तरीके से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वही बांदा स्टेशन पर वन स्टेशन वन उत्पाद के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को बुलाकर उनको काउंसिल किया गया कि टूथपेस्ट का इस्तेमाल कम से कम करें हमारे देश में पेड़ों से मिलने वाली दातुन को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। स्वदेशी अपनाकर मसूड़े को स्वस्थ रखें। हाउसकीपिंग स्टाफ को बायो टॉयलेट के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही रेल यात्रियों को ग्रीन वेस्ट और ड्राई वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में जानकारी दी गई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सोमवार समय करीब शाम 5:00 बजे बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 1 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत झांसी मंडल को 35 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मंडल द्वारा 1 जून तक 13 हजार से अधिक वृक्ष रोपित किए गए हैं।।
