गुरसरांय (झांसी)। बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लोकार्पण का सजीव प्रसारण ब्लॉक संसाधन केंद्र गुरसरांय में बड़े स्क्रीन लगाकर नगर पालिका परिषद गुरसरांय के अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान के मुख्य आतिथ्य,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुरसरांय टीकाराम पटेल की अध्यक्षता ,ललित पटेल विधायक प्रतिनिधि के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।कार्यक्रम के आयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी गुरसरांय मनोज कुमार लाक्षकार ने बताया कि आज लगभग 3300 करोड़ की नवीन परियोजनाओं का लोकार्पण योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में उनके द्वारा जो योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है उसके बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में राजू चौहान एवं टीकाराम पटेल ने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में शिक्षकों एवं आये अतिथियों को बताया।कार्यक्रम का संचालन एआरपी आदर्श द्विवेदी ने किया। सभी का आभार खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षकार ने किया। इस मौके पर प्रदीप सिंह एआरपी,सुनील नगाइच,दिशांशु गुप्ता,अवधेश खरे,सुधीर त्रिपाठी,साजेन्द्र त्रिपाठी,कुंज बिहारी अरजरिया, राजू पाठक प्रधान आमली,भगवती शरण प्रधान चौकरी ,रामस्वरूप सिंह घोष प्रधान बंकापहाड़ी, अविनाश गोस्वामी,आलोक द्विवेदी,नरेंद्र शर्मा,राजेश सेन , महेश खरे,सुधीर मोदी ,राहुल जैन राजेश त्रिपाठी,दीपेंद्र त्रिपाठी,अनुपम पस्तोर,कृष्ण पाल सिंह ,सौरभ सोनकिया , गोविंद सिसोदिया ,राकेश त्रिपाठी,जितेंद्र कुमार,अतीक अहमद,रोहित चौरसिया आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
