बेटी के पिता ने मारपीट सहित पैसे मांगने का ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली में टोरिया पलेरा निवासी सरमन अहिरवार ने मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि मेरी बेटी की शादी 3साल पहले मऊरानीपुर के पंचम पूरा में हिंदू रिवाज से संपन्न हुई थी।मेने अपनी बेटी की शादी में अपने जीवन भर की कमाई खर्ज कर विवाह में दान दहेज और पैसा अपनी हैसियत के हिसाब से दिया था पर यह ससुराल पक्ष के लोगो को कम लगा और वह मेरी बिटिया के साथ मारपीट करने लगे ।यह सब घटना मेरी बेटी ने रोके बताई कि पापा मेरे साथ ये लोग बिना बात के मारपीट करते हैं और कहते हे कि आपने मायके बालो से पैसा लेकर आओ तभी हम तुमको रखेगे।
आज में जब पंचम पुरा पहुंचा तो मेरी बिटिया के साथ इन लोगो ने मारपीट कर दी जब में अपनी बेटी के घर पहुंचा तो मेरी बेटी रोने लगी और कहने लगी मुझे इन लोगो ने मारा है पापा तो में अपनी बेटी को लेकर मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा और लिखित में शिकायत की तथा बेटी की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में इलाज कराया।
बेटी ने भी अपनी साथ होने।बाली घटना रो रो के बताई। बही पुलिस ने मामला संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी
