गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदा के पास कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और असंतुलित कार गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भर्ती कराया।गुरुवार को सुबह 11:00 बजे फतेहपुर स्टेट पूंछ निवासी महेंद्र सिंह परिहार पुत्र भगवान सिंह उम्र 58 वर्ष अपनी कार से गुरसरांय आ रहे थे।जैसे वह ग्राम फरीदा के पास पहुँचे तभी उनकी कार सड़क किनारे खड़ी बाइक में जा भिड़ी और कार असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गयी। जिंसमे कार चालक महेंद्र सिंह को गम्भीर चोट आ गयी।मामले की सूचना पर उप निरीक्षक मयंक मिश्रा,उप निरीक्षक दिव्या सिंह, सुशील आदि ने पहुँच कर घायल पड़े महेंद्र सिंह को तुरन्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।वही बाइक पर सवार ग्राम फरीदा निवासी आशीष पुत्र भगत सिंह उम्र 32 वर्ष उनकी पत्नी मोहनी देवी उम्र 28 वर्ष व एक वर्ष का लड़का देव कार की टक्कर लगने से घायल हो गए जिन्हें प्रार्थमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में लाया गया। वही चिकित्सक द्वारा चारों घायलों का उपचार किया व कार चालक की हालत विगड़ने पर उसको झाँसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया।
