झाँसी।राष्ट्रीय हिन्दू वाहनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद द्विवेदी उर्फ राजू भैया के आवाहन और निर्देशो पर देश के छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और कई प्रदेशों में में जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन की पदाधिकारी के साथ बैठक की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र द्विवेदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी को संगठन के बारे में जानकारी दी और संगठन को कैसे विस्तार करना के बारे में बताया।और भी कई महवपूर्ण चर्चाएं बैठक में हुई। और साथ ही संगठन को बढ़ाने और नए सदस्य जोड़ने के लिए भी कहा गया।

तो वहीं राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी उर्फ राजू भैया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारत के 22 प्रदेशों में राष्ट्रीय हिंदू भारतीय संगठन बड़े तेजी से राष्ट्रीय हिंदू एवं भारत में रह रहे लोगो के हित में कार्य कर रहा है ।और संगठन लगातार विकास करने में लगा है।लोगो मे भी संगठन के साथ जुडने में उत्साह दिखा रहे है।और साथ ही यह कहा कि जिस पर लगातार हिंदुओं पर अत्याचारहो रहे है और हाल ही में आप सभी बंगाल में हुई घटना को जानते ही है।और कहा कि संगठन एक रहेगा तो लोगों की मदद किस तरह की जा सकती है सभी महत्वपूर्ण बातों की चर्चाएं इस बैठक में की गई और सभी प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्यों को कहा गया । कि संगठन को तेजी से बढ़े और ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़कर राष्ट्रीय हित में कार्य करें।
