गुरसरांय (झांसी)। गजब का हाल है पीडब्ल्यूडी की गुरसरांय से खिरिया घाट वाली मौठ़ तक पहुंचने वाला आधा मार्ग जो कि गुरसरांय से इंदी,सेमरी,करगुवां होते हुए बैदा तिगैला तक जुड़ता है पूरी तरह गायब हो गया है जिससे गरौठा-मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गाँव लोगों का आवागमन इस मार्ग पर बंद हो गया है जबकि एरच जुझारपुरा बहुउद्देशीय बांध परियोजना व डिफेंस कॉरिडोर तक पहुंचने में किसानों से लेकर औद्योगिक कारोबार से जुड़े लोगों को आने जाने में रास्ता कई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है यह प्रमुख मार्ग और खिरिया घाट पुल का निर्माण गरौठा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रदेश के गृहमंत्री रह चुके राजा रणजीत सिंह जूदेव के प्रयास से बना था लेकिन भाजपा शासनकाल में गरौठा-मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के इस प्रमुख मार्ग की हालत पूरी तरह खराब हो चुकी है इसको लेकर मऊरानीपुर विधायक से लेकर गरौठा क्षेत्र की जनता लगातार जिले से लेकर शासन स्तर पर मांग करती आ रही है लेकिन इस सड़क को चौडी़करण कर और सुंदरीकरण के लिए अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग से लेकर उत्तर प्रदेश शासन से अभी तक कोई काम नहीं हुआ है और इस सड़क के मरम्मत के नाम पर प्रतिवर्ष खर्च होने वाले धन का केवल कागजों में दर्शाकर फर्जी भुगतान होना चर्चा का विषय बना हुआ है और उत्तर प्रदेश में देखना है की सबसे खराब सड़क की हालत अगर कहीं है तो गरौठा-मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र की इसी सड़क की है जबकि यहां पर लगातार दूसरी पंच वर्षीय में भी सांसद व विधायक भाजपा के ही हैं लेकिन लग रहा है कि इस क्षेत्र के साथ कहीं ना कहीं पक्षपात हो रहा है क्षेत्र के लोगों ने शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है।
