झाँसी। जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी के जन्मदिवस के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में एस.एम. टावर, झोकन बाग स्थित कार्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और संध्याभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ० संदीप के समाजसेवी कार्यों से संघर्ष सेवा समिति नित नए आयाम को छू रही है एवं समिति परिवार व्यापकता ग्रहण करता जा रहा है। डॉ० संदीप बिना किसी से आर्थिक सहायता लिए कई वर्षों से लगातार अपनी दम पर समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। अब तक वह सैकड़ो कन्याओं के विवाह में सहयोग कर चुके हैं साथ ही में शिक्षा, चिकित्सा, खेल क्षेत्र में भी लगातार धरातल स्तर पर कार्य कर रहे हैं। सुबह से ही डॉ० संदीप को जन्मदिवस की शुभकामनायें देने के लिए गणमान्य नागरिकों, मित्रों, संगठन के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों का तांता लगा रहा एवं जनपद में शुभचिंतकों द्वारा कई स्थानों पर होर्डिंग लगवाकर भी शुभकामनाएं दी गयीं। कई जगह डॉ० संदीप को जन्मदिवस पर केक काटने के लिए आमंत्रित किया गया, कार्यक्रम में शुभचिंतकों ने केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां मनायीं
