गुरसरांय(झांसी)। पत्नी को बहला फुसलाकर एक युवक भगा ले गया पति जब काम करके घर लौटा तो उसकी पत्नी घर नही मिली पीड़ित ने इस घटना को लेकर गहरी आशंका व्यक्त करते हुए इस संबंध में पुलिस कप्तान झाँसी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है पीड़ित शिकायतकर्ता संतोष कुमार पटेल पुत्र स्वामी प्रसाद हाल निवासी गुराई बाजार थाना गुरसरांय जिला झाँसी ने बताया कि 2 मई 2025 को दिन के प्रार्थी मजदूरी रिक्शा चलाने घर से बाहर गया था और जब समय सुबह 9:00 बजे उसी दिन घर लौटा तो उसकी पत्नी ज्योति को ग्राम बरदौली थाना कालपी जिला जालौन निवासी विशाल पटेल और इसके कुछ आपसी लोग हमारी पत्नी को जबरिया भगा ले जाने की प्रार्थी को जानकारी हुई प्रार्थी और उसकी पत्नी ज्योति जो भाग गयी है उसका एक 06 वर्षीय लड़का कान्हा पटेल नगर के एक स्कूल में कक्षा एक में उस समय पढ़ने गया था। इस संबंध में उक्त युवक द्वारा मेरी पत्नी को पहले भी भगाये जाने का दुष्प्रयास किया जा चुका है प्रार्थी संतोष कुमार पटेल द्वारा इस संबंध में थाना गुरसरांय में भी प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन गुरसरांय पुलिस ने इस मामले को पंजीकृत न कर गुमशुदगी में जबरिया मनमाफिक तरीके से सूचना दर्ज कराई थी पीड़ित प्रार्थी संतोष कुमार पटेल को आशंका है कि उसकी पत्नी ज्योति को जबरिया भगा ले गया विशाल पटेल और पत्नी को कही बेंच सकता हैं और हत्या भी कर सकता हैं पीड़ित ने पुलिस आला अधिकारियों से लेकर शासन से इस संबंध में जल्द कार्यवाही की गुहार की है बताते चले कि उक्त भगाने वाला युवक विशाल पटेल प्रार्थी की पत्नी को भगाने के साथ लगभग 25000 रूपये नकद और करीब 450000 रूपये ले गया है प्रार्थी का 6 वर्ष का बच्चा बुरी तरह उसी दिन से रो-रो कर परेशान है प्रार्थी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरसरांय पुलिस को आला अधिकारियों से इस संबंध में जल्द और निष्पक्ष कार्यवाही करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।
