गुरसरांय (झांसी)। हमेशा हर परेशान व्यक्ति से लेकर गौसेवा के लिए तत्पर रहने वाली और अपने शील व्यौहार से सबको शीतलता देने वाली शीला देवी के निधन से गुरसरांय कस्बे से लेकर जगह जगह श्रद्धांजलि सभाएं हुई। बताते चलें खेर इंटर कॉलेज के पूर्व अध्यापक श्रीधर पस्तोर की धर्मपत्नी एवं प्रवक्ता अतुल पस्तोर एवं अनुज पस्तोर की माताजी तथा समाजसेवी अश्वनी पस्तोर की ताई शीला देवी के निधन पर एक शोक सभा वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें शोक दिवंगत आत्मा व शोक संतृप्त परिवार हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर फूलसिंह परिहार,अखिलेश तिवारी,गोविन्द सिसौदिया,संदीप श्रीवास्तव,आयुष त्रिपाठी, हरिशचन्द्र नायक,सोम मिश्रा,आशुतोष गोस्वामी, सार्थक नायक,कौशल किशोर,संजू परिहार,शौकीन खान,कुलदीप यादव, विकास अग्रवाल,सुरेश सोनी सरसैड़ा,प्रवीण सोनी,रोहित साहू,नितिन मोदी आदि लोग मौजूद रहे।
