गुरसरांय(झांसी)। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन करने की दिशा में झांसी जिले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में वर्तमान में यहां पर तैनात डॉक्टर महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जोशी और वहीं दूसरी ओर क्रिटिकल केस के विशेषज्ञ डॉक्टर रजनीश यादव, वहीं आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर विपिन बहादुर वहीं गुरसरांय क्षेत्र में अभी तक बच्चों से संबंधित बीमारियों के लिए कोई अनुभवी डॉक्टर नहीं था वहीं कुछ महीनों से गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर रवि कुमार की तैनाती होने से गुरसरांय समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि अभी तक बच्चों के बीमार हो जाने पर नगर व क्षेत्र में कोई डॉक्टर बच्चों से संबंधित अनुभवी न होने से जिला मुख्यालय की दूरी पूरी करना पड़ता था जिससे आर्थिक रूप से परेशान व्यक्तियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी लेकिन अब डॉक्टर रवि कुमार की तैनाती हो जाने से 24 घंटे वह सेवाएं देकर इस क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं उधर डॉक्टर ओपी राठौर प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने कार्यकाल में पूरे क्षेत्र से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ बेहतरीन मॉनिटरिंग करने से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

शासन टेक्निकल मशीनों और सुविधा विस्तार पर दे ध्यान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय जिले का दो तहसीलों का स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सर्वाधिक जनसंख्या वाला केंद्र बिंदु है लेकिन यहां पर ट्रामा सेंटर से लेकर विभिन्न चिकित्सा परीक्षण हेतु टेक्निकल मशीनरी से लेकर इससे संबंधित उपकरण और टेक्निकल स्पेशलिस्ट लोगों की तैनाती नहीं है यह तैनाती जल्द से जल्द करके झांसी जिले के सबसे पिछड़े क्षेत्र में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों से लेकर उत्तर प्रदेश शासन के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को इस सम्बन्ध में जल्द संज्ञान लेकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का वायदा पूरा कर पिछड़े क्षेत्र की जनता को लाभ दिलाने के लिए जल्द कदम उठाना चाहिए कि क्षेत्र के लोगों ने मांग की है।
