गुरसरांय (झांसी)। ऐतिहासिक तालाब माता मंदिर पर आज 29 अप्रैल से 6 मई को होने वाले श्री राम महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा तालाब माता मंदिर परिसर से नगर के मुख्य मार्गो बाजार होते हुए पुनः तालाब माता मंदिर पहुंची भव्य कलश यात्रा का काफिला लगभग 1 किलोमीटर लंबा जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं,पुरुषों बच्चों, बूढो का जनसैलाब विभिन्न श्री राम,लक्ष्मण,सीता सहित विभिन्न आकर्षित झांकियां शोभा यात्रा में चल रही थी वही सैकड़ो घोड़े डीजे पर नचते हुए धार्मिक भजन गीतों की मनमोहक धुन पर श्रद्धालु भजन संगीत में थिरकते हुए धार्मिक महासंगम में डुबकी लगाते हुए देखे गए। इस दौरान विभिन्न झांकियां जहां आकर्षण का केंद्र रही वही पीले वस्त्र धारण किए हुए सिर पर मंगल कलश लिए हुए सैकड़ो महिलाएं शोभा यात्रा में चल रही थी और इस समय पूरा माहौल राममय धार्मिक नगरी के रूप में गुरसरांय देखा गया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक श्री श्री 1008 श्री हनुमान जी महाराज रहे वही प्रसिद्ध भागवतचार्य आचार्य पंडित भगवत नारायण समाधिया,यज्ञ संरक्षक करंजू महाराज सकना सरकार और यज्ञाचार्य पंडित लवकुश शास्त्री शोभा यात्रा में विराजमान थे यह श्रीराम महायज्ञ कुशवाहा समाज के तत्वाधान में और समाज के अध्यक्ष कन्हैया लाल कुशवाहा,सावित्री देवी यज्ञ में परीक्षित के रूम में तथा मुख्य यजमान कमलेश देवी,अरविंद कुशवाहा रहेंगे। आज दोपहर से यह भव्य शोभायात्रा देर शाम संपन्न हुई। बताते चलें की 5 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति तथा 6 मई को विशाल भंडारा होगा।
