झांसी -पहलगांव की वादियों में दहशत की गूंज के बाद अब पूरे देश में सुरक्षा के कड़े पहरे बिछा दिए गए हैं। झांसी का वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन अब आम स्टेशन नहीं, बल्कि सुरक्षा का अभेद्य किला बन चुका है।
जहां एक ओर कश्मीर की घाटियों में गूंजे बारूद के साए, वहीं बुंदेलखंड की धरती पर दिखा वीरता का नया रूप… झांसी के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की तल्ख निगाहों ने हर कोने को छान मारा… वेटिंग रूम से लेकर वीआईपी हॉल, ट्रेन के कोच से लेकर यात्रियों के सामान तक, कोई भी नज़र से बच न सका…”
जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसी क्रम में झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभाल ली है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर के वेटिंग हॉल, VIP लाउंज, ट्रेन कोच और यात्रियों के सामान की गहन जांच की। डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली गई। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म और मुख्य पटरियों की भी विशेष स्कैनिंग की गई। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी मॉनिटरिंग और इंटेलिजेंस इनपुट्स को भी सक्रिय किया गया है। स्टेशन पर सुरक्षा अब युद्धस्तर पर है।
