झांसी के ककरवई थाना क्षेत्र के ग्राम कैरोखर के रहने वाले बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि खेत के विवाद में उनकी काटी हुई फसल को दबंगों ने हड़प लिया। उन्होंने एसएसपी सुधा सिंह से न्याय की गुहार लगाई है।दरअसल मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पंहुचे बुजुर्ग दंपत्ति गुड्डी देवी व नसुल्ली ने समय करीब दोपहर 2:00 बताया कि एक एकड़ की जमीन पर उन्होंने खेती की थी, जिसमें उनकी फसल पक्कर तैयार हो गई, जब उन्होंने अपनी फसल काटकर खेत में रखी तो, रात को कुछ लोग उनकी कटी फसल उठा ले गए। गुड्डी ने बताया कि खेत को लेकर गांव के एक दबंग परिवार से विवाद चल रहा है, वही लोग उनकी फसल को उठा ले गए। जब उन्होंने अपनी फसल वापस मांगी तो उनके साथ गाली गलौज की गई।जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित थाने में कि। आरोप है कि थाने में उनकी सुनवाई नहीं हुई। बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए उक्त लोगों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।।
