रानीपुर– चौकी पुलिस ने एक जुआ के फड पर छापा मारा यहां से सरगना समेत नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया गया बताया गया है कि मुहल्ला गंज के एक बाड़े में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुआ धड़ल्ले से खिलाया जा रहा था। प्राप्त विवरण के अनुसार मोहल्लागंज मुख्य बाज़ार सड़क की ठीक बगल में एक बड़ी में हर रोज लाखों रुपए से दाव काटे जा रहे थे तथा थर्ड पर लग रही जारी की मिले से आसपास की रहने वाली लोग परेशान थे हालांकि कई बार लोग शिकायत भी कर चुके थे बुधवार को चौकी प्रभारी निखिल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मुहल्ला गंज की एक बाड़े में छापा मारा यहां से नौ जुआरियों को घेर कर दबोच लिया। चौकी प्रभारी निखिल कुमार सिंह ने बताया कि जुआ के फड से ताश की गड्ड़ी के अलावा 25 हजार तीन सौ नगद एवं जामा तलाशी में 12 हजार 2 सौ रुपए बरामद हुए पुलिस ने पकड़े गए इकबाल फिरोज महेश फिरोज मुबारक अरविंद शाहिद कमलू एवं नासिक के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है
————————-
लंबे अरसे से बड़े पैमाने पर जुआ खिला रहा सरगना–
पकड़ा गया सरगना लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुआ खिला रहा है यह स्थान बदल बदल की प्रतिदिन जुआ का फड चलाता है सरगना के संपर्क में क्षेत्र भर के बड़े जुआरी रहते हैं जो हर रोज लाखों रुपए के दाव काटने रानीपुर आते हैं।
