गरौठा झांसी यह मामला तहसील गरौठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरखुरू का है जहां पर आज सुबह करीब 9:00 बजे ककरवई रोड नई बस्ती ग्राम दुरखुरू से गरौठा के आते समय सिद्ध बाबा मंदिर के पास ई रिक्शा का सन्तुलन बिगड़ जाने से वह पलट गया ई-रिक्शा में बैठे 1-खुशबू पत्नी राजेन्द्र अहिरवार नि रतौसा 2- अंशिका पुत्री राजेन्द्र निवासी रतौसा 3- नायरा पुत्री नरेन्द्र निवासी रतौसा 4- रामदेवी पत्नी दशरथ प्रसाद निवासी दुरखुरू 5- गीता पत्नी चिन्तामणी निवासी दुरखुरू 6- भूमि पुत्री राजू निवासी दुरखुरू इन 6 लोगों को चोटें आई जब महिलाओं एवं छोटी बच्चियों की चीख पुकार सुनकर रास्ते में जा रहे राहगीरों देखा तो तत्काल ही गरौठा पुलिस को सूचित किया एवं एम्बुलेंस को सूचना दी तथा गरौठा कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक राकेश कुमार दीक्षित को सूचना मिलने पर तुरन्त ही घटनास्थल पर पहुॅचे और अपने सहकर्मियों की मदद से रिक्शा में सवार महिलाएं व छोटी बच्चियों को उपचार हेतु नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा में भेजा गया जहां पर गम्भीर चोटिल हुए घायलों को डॉ० अमित राय द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया तथा दो ना बालिगों अंशिका उम्र 12 पुत्री नीलू ब नायरा उम्र 8 पुत्री नरेन्द्र निवासी ग्राम रतौसा तहसील मऊरानीपुर को गंभीर चोटें आई इन दोनों घायलों को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय रिफर कर दिया जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है वहीं ई रिक्शा घायलों के रिश्तेदार का बताया जा रहा है ई रिक्शा चालक ग्राम दुरखुरू की ओर भाग गया पुलिस द्वारा चालक की तलाश की जा रही है ।
