गुरसरांय (झांसी)। विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन गुरसरांय में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप पूर्व मंत्री सांसद भानु प्रताप वर्मा,गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, जगदीश सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष,अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कार्यक्रम के शुरुआत में प्रस्तावना रखते हुए कहा कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य जिसके लाखों करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए समर्पित हैं,आज सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन है क्योंकि आप भाजपा की नीतियों को नीचे तक पहुंचाने का काम करते हैं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है कार्यकर्ताओं को संबोधित को संबंध करते हुए जवाहरलाल राजपूत विधायक गरौठा ने कहा कि जब जनसंघ की स्थापना की तो मूल एक ही था राष्ट्र की सेवा करना स्वयंसेवक संघ से ऐसे कार्यकारों को भेजा जो देश के प्रति ईमानदारी से काम कर सकें फिर भारत के अंदर ऐसा काला दिन आया जिसमे आपातकाल लगाया तब जनता पार्टी बनी लेकिन कुछ विषयों को लेकर वो पार्टी नहीं चली तब 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी बनी और अटल जी को अध्यक्ष बनाया उस समय के कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना बहाकर पार्टी को आगे बढ़ाया 2 सीटों से लेकर हमारी 1997 मैं 13 महीनों की सरकार बनी फिर एक समय ऐसा समय आया जब पूरे 5 वर्ष तक सरकार चला कर देश की सेवा करने का मौका मिला ,उसके बाद 2014 मैं हमें भारत की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और जनता ने पूर्ण बहुमत दिया प्रधानमंत्री ऐसा दिया कि आज तक एक भी छुट्टी नहीं ली तथा निरंतर काम करने का किया 15 लाख हमारे पास उसी दिन वापस आगये थे जब पाकिस्तान से अभिनंदन को वापस ले कर आए ,15 करोड़ तो उस समय आगये थे डॉ जगदीश सिंह चौहान ने अपने संबोधन में संबोधित करते हुए कहा जब हमारे पूज्यनीय आराध्य श्री राम टेंट से निकलकर उनको घर देने का किया,उन्होंने आगे कहा कि हमें सौभाग्य प्राप्त है कि ऐसे कालखंड मैं जब 370 खत्म हुई हो ,मंदिर बन गया हो तब सक्रिय सदस्य बनने का मौका मिला है।पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा की
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी राजनैतिक पार्टी है मुख्य उद्देश्य को लेकर 1980 मैं इसका उदय हुआ भाजपा ने अपनी सशक्त संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करते हुए एक नए राजनैतिक आयाम बनाया आज 30 दशक बाद मोदी जी के नेतृत्व मैं तीसरी बार सिर्फ भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर सरकार बनाई उन्होंने आगे कहा कि आज की स्थिति मैं इस समाज को जगाने का काम सिर्फ भाजपा ही कर रही है देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाने का काम भाजपा कर रही है ,चुनाव सुधार के मुद्दे उठाने वाला सिर्फ एक औही दल था वो भाजपा थी आज भाजपा की केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार मैं लोगों को विकास और सुरक्षा प्रदान की उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का काम मोदी और योगी ने कियाअपना विषय रखते हुए कहा की जैसे इस कार्यशाला का नाम है सक्रिय सदस्य सम्मेलन यहां बैठे सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को बहुत अच्छी तरह से नीचे स्तर पर पहुंचने का काम किया है अभी कुछ समय पहले विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हमने अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को केंद्र तथा प्रदेश की योजनाओं को लाभ पहुंचाया ,उन्होंने आगे कहा की विकसित भारत की संकल्पना को लेकर मोदी जी की दूरदर्शी सोच को लेकर 2014 में गरीबों के कल्याण के लिए कई तरह के काम किए जैसे उन्होंने दलाली का काम खत्म करने के लिए जन धन खाते खुलवाए जिससे अगर ऊपर से एक रुपया चलता है नीचे भी खाते में वही रुपया पहुंचता है ,महिलाओं की सुरक्षा के लिए घर पर ही करोड़ों शौचालय बनाने का काम मोदी सरकार ने किया ,गरीबों को करोड़ों घर देने का काम मोदी जी ने किया हमारे मोदी जी का नारा है सबका साथ सबका विकास तो जो भी योजनाएं ऊपर से आती हैं वो बिना भेद भाव के नीचे तक पहुंचती हैं इसमें कोई जाति धर्म नहीं देखा जाता।इस मौके पर उदय सिंह लोहारी, आशा अग्रवाल, यशोदा कुशवाहा, जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान नगर पालिका अध्यक्ष गुरसरांय,अरुण कुमार मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष गरौठा, बामौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार,बामौर ब्लॉक प्रमुख चंद्रभान सिंह अहिरवार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नेहिल सिघई,अखंड वाल्मीकि,आशीष खरे मंडल अध्यक्ष,गुड्डू पाठक मंडल अध्यक्ष गरौठा,जितेंद्र कुशवाहा,गोविंद सिसोदिया पार्षद,सत्य प्रकाश तिवारी, श्याम शिवहरे, राजबहादुर छापर, हरिशचंद्र, अशोक दुबे , गुड्डू चौहान, राकेश त्रिपाठी, पप्पू चौहान, मेहरबान सिंह गरौठा, हर प्रसाद पटेल, रामजी सोनी, ललित कुमार कुमार पटेल,ध्रुव सिंह परिहार,आलोक सोनकिया गरौठा,संचालन अमित चौरसिया जिला मंत्री ने किया।
