गुरसरांय(झांसी)। 7 अप्रैल सोमवार को दिन में एक कच्चे घर में चाय बनाते समय अचानक जोरदार आग लग गई और स्थिति भयावह देखते हुए गांव के लोगों ने इसकी सूचना गुरसरांय पुलिस को दी जिस पर थानाध्यक्ष गुरसरांय वेद प्रकाश पाण्डेय ने जहां गुरसरांय पुलिस की टीम को मौके पर भेजा वही फायर ब्रिगेड भी गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम माधौपुरा-भसनेह पहुंच कर गांव वासियों,गुरसरांय पुलिस,फायर ब्रिगेड ने युद्ध स्तर पर आग बुझाने का काम किया जिसके चलते उक्त कच्चे घर में रखें घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया लेकिन जब आग लगी तो तेज धूप और तेज गर्म हवाएं चल रही थी लेकिन ग्रामीणों,पुलिस,फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा किए गए प्रयास से गांव में बहुत बड़ी अनहोनी टल गई।बताते चलें ग्राम माधौपुरा भसनेह निवासी अरविन्द घोष के घर चाय बनाते समय अचानक भीसड़ आग लग गई जिससे मकान सहित खाने के जरूरी उपकरण जलकर राख हो गए। आग की लपटें और धुएं को तेजी से उठते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।इसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर आग को नियंत्रण करने के लिए फायर बिग्रेड की टीम पहुँच गयी। कुछ ही समय बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
