बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। लगातार कई दशकों से गुरसरांय होलिका दहन और बुंदेलखंड की संस्कृति परंपरा को कायम रक्खे फागों का कार्यक्रम इस बार पूरे बुंदेलखंड में यादगार बनाने के लिए गुरसरांय प्राचीन बस स्टैंड पर भव्य तैयारी चालू कर दी गई है। इस बार बुंदेलखंड के मध्य प्रदेश की टीकमगढ़,बासार और उत्तर प्रदेश से बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों की फागों की टीम में स्थानीय ग्राम बिजना एवं बसारी की टीमें इसमें भाग लेंगी और यह कार्यक्रम प्राचीन संस्कृति बुंदेली भाषा लोकगीतों के माध्यम से अपने में बुंदेलखंड की प्राचीन संस्कृति त्योहारों को नए रूप में ताजा करेगी जिसकी भव्यस्तर पर तैयारी चालू कर दी गई है और 13 मार्च को रात्रि 8:00 बजे यह कार्यक्रम गुरसरांय बस स्टैंड पर आयोजित होगा उक्त जानकारी कार्यक्रम के आयोजन रमेश मौर्य ने दी है। वही वरिष्ठ पार्षद अजय उर्फ अज्जू मौर्य अपने युवा साथियों के साथ आज जहां होलिका दहन होना है वहां और कार्यक्रम स्थल पर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे देखे गए।
