बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। आधी झूठी आधी सच्ची तेरी सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड गुरसरांय अतिक्रमण की हटाने की कहानी जी हां गुरसरांय सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड संस्था तहसील स्तरीय सहकारिता की प्रमुख संस्था मानी जाती है और इसका कार्यालय व परिसर ग्राउंड गुरसरांय टाउन क्षेत्र की वेश कीमती मोदी चौराहा प्रमुख सड़क की दोनों ओर प्रमुख सड़क से जुड़ा हुआ है। इसकी बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए बताया गया है कि विधायक निधि से धन आवंटन हुआ था और पूरी साल गुजारने के बाद भी इसकी बाउंड्री अभी तक निर्माण नहीं हुई है जबकि बताया गया है कि इसका भुगतान भी संबंधित ठेकेदार को हो चुका है काम न होने की वजह इस ग्राउंड को अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है और बार-बार अतिक्रमण हटाने के नाम पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों की मांग पर राजस्व विभाग गरौठा द्वारा जमीन को नाप जोख कर चिन्हित भी कर दिया गया है तत्कालीन तहसीलदार गरौठा मदन मोहन गुप्ता और नायव तहसीलदार गरौठा द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ अतिक्रमणकारियों को चिन्हित भी किया जा चुका है लेकिन कहीं ना कहीं सहकारिता विभाग के अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते इस जगह पर ना तो बाउंड्री वॉल पूरा निर्माण कराई गई है और ना ही अतिक्रमणकारियों से जगह मुक्त कराई गई है कार्रवाई के नाम पर कदमताल होते सालों से देखी जा रही है एक कदम आगे एक कदम पीछे फिर थम जा परेड होती दिख रही है जिसके चलते जहां एक ओर इस संस्था का अस्तित्व खत्म होता मौके पर दिख रहा है और इस ग्राउंड में भारी गंदगी का अंबार लगा हुआ है तो दूसरी ओर अतिक्रमणकारियों की बल्ले बल्ले है आखिर योगी सरकार में सरकार अपनी ही जमीन नहीं बचा पा रही है तो दूसरी ओर सरकारी धन खर्च करने के बाद भी उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है इसको लेकर नगर के जागरूक लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर शासन और सहकारिता विभाग आला अधिकारियों से जल्द बड़ी कार्रवाई की पहल की है।
