बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। नगर के दोनों परीक्षा केंद्रों पर इंटर के भौतिक विज्ञान का पेपर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।खैर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक व्यवस्थापक धन प्रकाश तिवारी ने बताया कि
खैर इंटर कॉलेज में प्रातः शिक्षा शास्त्र की एक छात्र ने परीक्षा दी।द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान में 319 पंजीकृत थे,जिनमे 312 ने परीक्षा दी तथा 7 अनुपस्थित रहे।केंद्र व्यवस्थापक धन प्रकाश तिवारी के साथ बाह्य केंद्र व्यवस्थापक अनीता देवी पटेल,स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट राजेश राजपूत,आंतरिक सचल दल के जगमोहन समेले, रसिक शिरोमणि शर्मा,उपमा सिंह,अर्चना मोदी,सुरभि पटेल,राजवेंद्र सिंह बुंदेला,सरजू शरण पाठक,गोपाल अग्निहोत्री,शिवम गिरी आदि निरीक्षण में रहे।इस दौरान परीक्षा विभाग के जितेन्द्र पटेल,जे पी वर्मा,विनोद कुमार, उत्तर पुस्तिका संकलन में बशीर अहमद खान,राकेश तिवारी,कन्हैया, रवि सेन,अंकित रहे।संकलन कक्ष प्रभारी कुलदीप कोदवलकर एवं कौशलेश मिश्रा ,रवि सेन आदि उपस्थित रहे।परीक्षा में दुर्गा प्रसाद,जितेंद्र सेन,प्रवीण सिरोही,सागर पटेल,अखिलेश पाराशर, राहुल पटेल,समता, कमलेश ,सुनील व्यास,अशोक त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा।दूसरे परीक्षा केंद्र महाबीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक राम कुमार सिंह परिहार,बाह्य केंद्र व्यवस्थापक मंजूलता स्वर्णकार ने बताया कि इंटर भौतिक विज्ञान में 435 पंजीकृत थे,423 ने परीक्षा दी,12 अनुपस्थित रहे।इस दौरान स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार ने निरीक्षण किया।
