बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा के दो तहसीलों की उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन केंद्र खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय को बनाया गया है जिसका आज औचक निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा झाँसी की टीम ने किया उनके साथ राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य निरीक्षण में रहे। उन्होंने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के संकलन कमरों का निरीक्षण किया ।साथ ही कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरा एवं साफ सफाई का निरीक्षण कर उत्तम चल रही परीक्षा पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक धन प्रकाश तिवारी के साथ निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए।खैर इंटर कॉलेज में प्रातः की पाली में हाई स्कूल के विज्ञान की परीक्षा में 829 पंजीकृत थे,जिनमे 784 ने परीक्षा दी तथा 45 अनुपस्थित रहे।द्वितीय पाली में इंटर नागरिक शास्त्र में 360 पंजीकृत थे,जिनमे 346 ने परीक्षा दी तथा 14 अनुपस्थित रहे।केंद्र व्यवस्थापक धन प्रकाश तिवारी के साथ बाह्य केंद्र व्यवस्थापक अनीता देवी पटेल,स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट राजेश राजपूत,आंतरिक सचल दल के जगमोहन समेले,रसिक शिरोमणि शर्मा,उपमा सिंह,राजवेंद्र सिंह बुंदेला,के पी गुप्ता,डॉ विवेक मुदगल, राजेश चंद्र,प्रदीप स्वर्णकार,शिवम गिरी आदि निरीक्षण में रहे।इस दौरान उत्तर पुस्तिका संकलन में बशीर अहमद खान,सुनील व्यास,कन्हैया, रवि सेन,अंकित रहे।संकलन कक्ष प्रभारी कुलदीप कोदवलकर एवं कौशलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
