बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। ग्राम पिपरा के हनुमानजी मंदिर पर आयोजित पिपरा सांस्कृतिक महोत्सव में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान कृष्ण की महारास लीला की कथा सुनाई गई। श्रीमद्भागवत की कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास आचार्य ब्रजेश कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि जीवात्मा एवं परमात्मा का मिलन महारास है ।यह साधारण स्त्री पुरुष का मिलन नहीं है।परमात्मा रस स्वरूप है और उसके रस के रसास्वादन का नाम महारास है।संगीतमय भागवत कथा में ऑर्गन पर दीपक पुरोहित,बैंजो पर अखिलेश, पैड पर वासु भाई एवं नाल पर मोनू भाई ने संगत की।भागवत कथा का मूल पाठ आचार्य राजीव शास्त्री नदीगांव ने किया।कथा की आरती परीक्षित कपूरी देवी शंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य अंजना जितेंद्र पटेल,नम्रता नृपेंद्र सिंह,डोली हेमंत सिंह मजिस्ट्रेट बांदा, पार्थ पटेल,पर्व पटेल ने की।
इस मौकेपर प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
