बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
नदीगांव / जालौन । कई ग्राम पंचायतों में फर्जी भुगतान कर स्वच्छ भारत मिशन प्लास्टिक बैंक के पैसे को निकालकर अधिकारियों को चढ़ावा चढ़ाकर खुस करने में लगा ग्राम विकास सचिव गंधर्व सिंह आपको बता दे की जनपद जालौन विकास खंड नदीगाँव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी गंधर्व सिंह ने ग्राम पंचायत बसीठ , ग्राम पंचायत राजीपुरा , ग्राम पंचायत सिकंदरपुर एवं धंजा आदि ग्राम पंचायतों में एक भी प्लास्टिक बैंक को नहीं लगाया गया और लाखो रुपया SBM स्वच्छ भारत मिशन का डकार लिया और उसी पैसे से अधिकारी गणों को खुस करके हर बार अपना अन्य ब्लॉक का ट्रांसफर रुकबा लेता है ।

ग्राम विकास अधिकारी गंधर्व सिंह अधिकारियों का इतना चहेता बन गया है कि किसी भी अधिकारी को इनके आवंटित ग्राम की गौशाला में जाने का समय ही नहीं है धंजा की गौशाला में केबल 20 गौबांशों को भूसा छोड़ो पानी की व्यवस्था भी नहीं होती है इनसे और अपने मनमाने ग्रामों को लेने के लिए इनके पूरे घोड़े दौड़ जाते है जिले से लेकर लखनऊ तक का सिस्टम इनके हाँथ में है परंतु इनसे 20 गौबांशों की व्यवस्था नहीं हो पाती फर्जी भुगतान में P.HD किए हुए सचिव गंधर्व सिंह अपने भुगतानों में कार्य का नाम ही नहीं खोलते है जिससे कि ग्राम बासी एवं अधिकारी को यही मालूम नहीं चलता कि उक्त कार्य ग्राम में किस जगह हुआ है जिससे फर्जी भुगतान आसानी से कर लिया जाता है ।
इनके द्वारा धंजा गौशाला में 1.2.2025 को 88000 रुपये से खरीदी गई तिरपाल गौशाला मे नहीं है
इनके सभी फर्जी भुगतान J V INTERPRISES में ही किए गए है
जो निम्न लिखित है –
1.ग्राम पंचायत धंजा plastic bank purchase 86400 रुपया पेमेंट J V INTERPRISES
जबकि पूरे ग्राम में कहीं भी प्लास्टिक बैंक नहीं लगाये गए
2.ग्राम पंचायत धंजा गौशाला में तिरपाल 88000 रुपया पेमेंट J V INTERPRISES जो गौशाला में है ही नहीं
3. ग्राम पंचायत राजीपुरा plastic bank purchase 59500 रुपया पेमेंट J V INTERPRISES
जबकि पूरे ग्राम में कहीं भी प्लास्टिक बैंक नहीं लगाये गए
4. . ग्राम पंचायत बसीठ plastic bank purchase 54500 रुपया पेमेंट J V INTERPRISES
जबकि पूरे ग्राम में कहीं भी प्लास्टिक बैंक नहीं लगाये गए
भुगतान की जानकारी ग्राम प्रधान बसीठ को भी नहीं है
5. . ग्राम पंचायत सिकंदरपुर plastic bank purchase 56300 रुपया पेमेंट J V INTERPRISES
जबकि पूरे ग्राम में कहीं भी प्लास्टिक बैंक नहीं लगाये गए
केबल एक ही फ़र्म J V INTERPRISES को फर्जी भुगतान इनकी साँठ गाँठ का काला चिट्ठा बयान करता है ।
