बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
ललितपुर – पुलिस अधीक्षक मो० मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा NH- हाइवे पर अवैध खड़े वाहनों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की गई और चालकों/परिचालकों को सड़क किनारे वाहनों के पार्किंग से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक किया गया। न पार्क करने के लिए जागरूक किया गया साथ ही बीघाखेत टोल प्लाजा पर क्षमता से अधिक सवारी, माल वाहक वाहनों पर सवारी बैठाना, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के खिलाफ चलाया गया । अभियान और वाहन चालकों/परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा- दो पहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठी सावरी अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाएं, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, सीट बेल्ट अवश्य बांधे, मोडिफाइड साइलेंसर न लगवाएं, लेन ड्राइविंग का पालन करें आदि के बारे में जागरूक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया और प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत 85 वाहनों का एम. वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।
