बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झाँसी)। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा युवा प्रकोष्ठ के तत्वाथान में ब्राम्हण समाज का विशाल संम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।तदुपरांत युवा प्रकोष्ठ के अनुज द्विवेदी,रमेश पटेरिया मिंटू,सार्थक नायक,रोहित द्विवेदी,वरुणकांत त्रिपाठी,जे.जे.मिश्रा,हेमंत विदुवा,अश्वनी पस्तोर,अभिषेक चतुर्वेदी,विशाल द्विवेदी,नितिन मिश्रा,राघवेंद्र मिश्रा,योगेश व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत राकेशदास जी महाराज ने की।कार्यक्रम में महिला शक्ति के रूप में प्रीति शर्मा द्विवेदी,वंदना मिश्रा,ममता मिश्रा,अंजली मिश्रा उपस्थिति रही।इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास ने कहा कि ब्राह्मणों ने समाज हित में हमेशा रचनात्मक कार्य किए हैं,और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।बाबूलाल तिवारी ने एकजुटता के साथ ब्राह्मण समाज को आगे बढ़ने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महंत राकेशदास जी महाराज ने कहा की ब्राह्मणों ने हमेशा सत्य और संसार की भलाई के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर मानवता की रक्षा की है।अटल दीपेंद्र अड़जरिया ने भी समाज को संगठित रहने की बात की।वहीं रामनरेश तिवारी ने कहा कि समाज के जिम्मेदार लोगों का दायित्व बनता है,कि वह आने वाली पीढ़ी का सही दिशा में मार्गदर्शन कर समाज को एक अच्छा वातावरण प्रदान करें।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जयदेव पुरोहित,बद्री प्रसाद त्रिपाठी,दिनेश भार्गव सहित आदि बक्ताओं ने भी समाज के विकास व संगठित रहने की बात कही।कार्यक्रम में अतिथियों,प्रतिभाशाली लोगों के साथ साथ उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी संम्मान किया गया।संचालन अनुज द्विवेदी ने किया।इस मौके पर महेश चंद्र विदुवा,हनुमान चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश तिवारी,घनाराम मिश्रा,विष्णुदत्त तिवारी,बृजेंद्र कुमार द्विवेदी,अरविंद बादल,आशीष उपाध्याय,रिंकू दीक्षित,नरोत्तम शर्मा,दीपक पस्तोर,जगतपाल मिश्रा,रवि नायक,भारत तिवारी,गौरीशंकर मिश्रा खजराहा,संतोष मिश्रा,श्यामसुंदर तिवारी सतपुरा,सरजू प्रसाद दुबे खोह, अश्वनी पटेरिया बसारी,रवि शुक्ला बमनुवा प्रधान,उमाकान्त पाठक संजीव बिरथरे,रामजीवन,सुग्रीव समाधिया,मनोज तिवारी,शेलेंद दीक्षित,राजेंद्र तिवारी,आलोक समेले,दीपु महाराज,पुस्पेंद्र रिछारिया, रविंद्र बिरथरे,राकेश पाराशर,राजू पाराशर,डॉ अनंत पुजारी,सज्जन तिवारी,दीपक,संतोष तिवारी, बिपिन शर्मा,रामकुमार देवपुरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
