बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
बरुआसागर(झांसी) वृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के सुपर मार्केट के पास जबर गणेश एवं तकिया पर स्थित पालिका की जमीन को मुक्त कराने के लिए लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचा लेकिन लोगो के विरोध के चलते उन्हें वापिस लौटना पड़ा।हालांकि इस दौरान पालिका कर्मचारियों द्वारा तकिया के पास पड़ी पालिका की भूमि पर पोल लगाकर अपने कब्जे में लेना बताया गया है।पालिका द्वारा जे सी बी मशीन लाकर अतिक्रमण हटाने पर हो रहे विरोध की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिशाषी अधिकारी से जानकारी लेते हुए पुलिस या वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना न देने की बात कही।सुपर मार्केट स्थित एक जमीन जहां शिवसेना के द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन कर जबर गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है और उसके बगल में ही तकिया के पास की भूमि खाली पड़ी हुई है जहां कुछ लोग कबाड़ का काम करते हैं और अपना सामान फैलाए हुए हैं इस जमीन पर पालिका द्वारा दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है जिसके चलते वृहस्पतिवार को अधिशाषी अधिकारी रामदुलार यादव के नेतृत्व में पालिका कर्मचारी लाव लश्कर के साथ जमीन को खाली कराने जा पहुंचे।जबर गणेश महोत्सव आयोजित होने वाली जमीन को पालिका द्वारा अपने कब्जे में लेने की सूचना मिलने पर शिवसेना नेता मनोज शर्मा मौके पर जा पहुंचे और जबर गणेश वाली जमीन पर दुकानों के निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि यह जमीन पालिका प्रशासन की है ही नहीं उन्होंने कहा कि उपरोक्त जमीन अन्य लोगों के कब्जे से हटाने के लिए नगर के तमाम संगठनों , व्यापारियों,सहित शिवसेनिको ने आंदोलन कर हिंदू भावनाओं को सुरक्षित रखने का प्रयास करते हुए जबर गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ था पालिका प्रशासन को व्यवसाय के लिए उक्त स्थल पर दुकानों का निर्माण का लगातार विरोध किया जाएगा।जबर गणेश वाली जमीन पर विरोध होते देख पालिका की टीम ने तकिया पर कबाड़ का सामन रखे जमीन पर पाइप लगाकर चारो तरफ से तार फट्टी फेंसिंग कर कब्जे में ले लिया।
बोले मनोज शर्मा…लगाए गंभीर आरोप….!
